Friday, November 9, 2018

काल भैरव मंदिर मंडल डबोक चौराहा
अखिल भारत हिन्दू एकता परिषद् राजस्थान के तत्वावधान में काल-भैरव मंदिर पर विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। साथ ही
काल भैरव मंदिर मंडल डबोक चौराहा ने काल भैरव मंदिर पर कलश एवं ध्वजारोहण किया। जिसमें मंदिर संरक्षक लीलाधर जी पालीवाल एवं प्रधान सेवक राजकुमार पालीवाल के साथ अनेक श्रृदालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर काल भैरव को केसरिया पाग धारण करवायी गयी तथा अनेक व्यंजनों का भोग लगाया गया। आये हुए आगंतुकों को भोजन प्रसाद कराया गया ‌।
काल भैरव मंदिर मंडल डबोक चौराहा पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में प्रदीप जी श्रीमाली , कुलदीप सिंह चुंडावत मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पालीवाल - अखिल भारत हिन्दू एकता परिषद् राजस्थान द्वारा हुआ।
काल भैरव की जयकार के साथ सभी भक्तों ने जयकारा लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




No comments: